25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने वापस मांगा पासपोर्ट, अदालत ने मंजूर की याचिका

मुंबई,13 जुलाई (आरएनएस)। मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वह याचिका बुधवार को मंजूर कर ली, जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया था। क्रूज ड्रग्स मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है। आर्यन ने अपनी जमानत की शर्तों के तहत अदालत के समक्ष अपना पासपोर्ट जमा कराया था। उन्हें हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोप-पत्र में आर्यन का नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं किया था। एनसीबी ने ‘पर्याप्त साक्ष्य के अभाव’ में आर्यन खान एवं पांच अन्य को छोड़ दिया था।
गत् 30 जून को आर्यन ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित विशेष अदालत के समक्ष अर्जी दायर करके पासपोर्ट वापस किये जाने का अनुरोध किया था। 24 वर्षीय आर्यन की याचिका पर एनसीबी ने अपने जवाब में कहा था कि उसे पासपोर्ट लौटाये जाने को लेकर आपत्ति नहीं है। विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल ने इसके बाद आर्यन की याचिका मंजूर कर ली। पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट पर एक क्रूज पोत पर छापे के बाद एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका मंजूर किये जाने से पहले आर्यन को 20 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading