22.8 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन में मौसम के बहाने ली चुटकी

नई दिल्ली 18 Jully (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से ठीक पहले आज कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद बाहर गर्मी है, लेकिन अंदर की गर्मी कम होगी या नहीं, इसका उन्हें अभी पता नहीं है। मोदी ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, यह सत्र मौसम से तो जुड़ा हुआ है। अब दिल्‍ली में भी वर्षा ने दस्‍तक देना प्रारंभ कर दिया है, फिर भी बाहर की गर्मी कम नही हो रही है और पता नहीं अंदर भी गर्मी कम होगी या नहीं होगी।

उन्होंने सांसदों से संसद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, हम हमेशा सदन को संवाद का एक सक्षम माध्‍यम मानते हैं, तीर्थ क्षेत्र मानते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो, जरूरत पड़े तो वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो, बहुत उत्‍तम प्रकार का एनालिसिस करके चीजों का बारीकियों से विश्‍लेषण हो, ताकि नीति और निर्णयों में बहुत ही सकारात्‍मक योगदान हो सके।

मोदी ने आगे कहा, “मैं सभी आदरणीय सांसदों से यही आग्रह करूंगा कि गहन चिंतन, गहन चर्चा, उत्‍तम चर्चा और सदन को हम जितना ज्‍यादा प्रोडक्टिव बना सके, सदन को जितना ज्‍यादा फ्रूटफुल बना सके। इसलिए सबका सहयोग हो और सबके प्रयास से ही लोकतंत्र चलता है। सबके प्रयास से ही सदन चलता है। सबके प्रयास से ही सदन उत्‍तम निर्णय करता है।”

अन्य ख़बरें

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading