September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जैन के फेफड़ों पर निमोनिया का असर बढ़ रहा : केजरीवाल

Satyendra Jain.

नई दिल्ली, 19 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों पर निमोनिया का असर बढ़ गया है, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

केजरीवाल ने कहा, “सत्येंद्र जैन की सीटी स्कैन रिपोर्ट से पता चला है कि उनके फेफड़ों पर निमोनिया के पैच बढ़ गए हैं। उन्होंने आज बहुत ज्यादा चक्कर आना और थकान का अनुभव किया।” केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह का पालन किया जाएगा।

कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाए जाने के दो दिन बाद 55 वर्षीय नेता की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई।

मंत्री को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से कोविड-समर्पित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उनका इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येन्द्र जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जो कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे हैं।”

कोरोनोवायरस के लक्षण नजर आने के बाद इस सप्ताह जैन का दो बार टेस्ट किया गया। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई की समस्या थी। बुधवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे।

वह रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच हुई एक बैठक में उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी कोरोना से संक्रमित हैं और फिलहाल घर पर क्वारंटीन में हैं।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading