23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र से राज्यसभा के लिए सिंधिया, दिग्विजय व सुमेर सिंह निर्वाचित

Jyotiraditya Scindia.

भोपाल, 19 जून | मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का कार्य शुक्रवार शाम पूरा हो गया। भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसंह निर्वाचित हुए हैं। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। राज्य में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार थे तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था।

निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, उसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना का काम पूरा हो गया है, भाजपा के दो उम्मीदवार सिंधिया व सोलंकी और कांग्रेस के दग्विजय सिंह निर्वाचित हुए हैं। आधिकारिक घोषणा की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

भाजपा नेता यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया है कि दो वोट निरस्त हुए हैं। मतगणना के दौरान सात वोटों के लेकर असमंजस्य था, मगर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सिर्फ दो वोट ही निरस्त किए गए।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading