19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

अवैध खनन रोकने पहुंचे डीएसपी को डंपर से कुचला, हरियाणा के मेवात की घटना, मौके पर ही मौत

मेवात ,19 जुलाई (आरएनएस)। हरियाणा के मेवात में डीएसपी को डंपर से कुचलने का मामला सामने आया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन को रोकने के लिए पहुंचे थे, लेकिन माफिया के लोगों ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। नूह पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को अवैध खनन के बारे में जानकारी मिली थी और वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन में शामिल एक ट्रक उन पर चढ़ा दिया गया। आरोपी को पकडऩे के लिए तलाश जारी है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह कुछ ही वक्त बाद रिटायर होने वाले थे। फिलहाल हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक और ट्रक के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और आसपास के इलाकों में ड्राइवर की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रकों के पास खनन कर निकाले गए पत्थरों को ढोने की कोई अथॉरिटी नहीं थी। कहा जा रहा है कि डीएसपी ने जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने आगे बढ़ाते हुए उसे उनके ऊपर ही चढ़ा दिया। एक ट्वीट में हरियाणा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्यारों को जल्दी ही पकड़ा जााएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होम मिनिस्टर बोले- आसपास के जिलों की भी फोर्स लगाओ, सख्त ऐक्शन हो
घटना को लेकर हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अनिल विज ने कहा कि खनन माफिया को बख्शा नही जाएगा। आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो लगाएंगे। किसी को बख्शा नही जाएगा।
अपनी गाड़ी के पास खड़े थे, तीन महीने बाद होना था रिटायरमेंट
हरियाणा पुलिस का कहना है कि तावड़ू थाने को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने डीएसपी पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment