November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

महामारी के बीच शूटिंग को लेकर सुरक्षित नहीं महसूस कर रहीं हिना खान

Hina Khan didn’t feel safe while resuming work amid COVID-19 pandemic.

मुंबई, 19 जून | अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में एक आगामी वेब शो के डबिंग के सिलसिले में घर से बाहर कदम रखा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि उन्हें सेफ फील नहीं हो रहा है। हिना लिखती हैं, “यह लॉकडाउन के बाद मेरी पहली आउटडोर एक्टिविटी है। यकीन मानिए मैं खुद को बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं। यह एक कलाकार की जिंदगी की महज झलकी है..काम शुरू करने से पहले मैंने अपने आसपास की सारी चीजों को सैनिटाइज किया है।”

हिना ने मास्क पहनकर डबिंग करने की कोशिश कीं, लेकिन यह आसान नहीं रहा।

वह आगे कहती हैं, “एक कलाकार के तौर पर मैं इसे पूरी लगन के साथ कर रही हूं। मैंने माइक से दूरी बनाकर डब करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मुझे बताया गया कि मेरी आवाज क्लीयर नहीं आ रही है। मैंने महसूस किया कि माइक्रोफोन के पास जाकर सांस लेना और छोड़ना असुरक्षित है। भगवान जाने मेरे आने से पहले और कितने लोगों ने डब किया होगा। क्या पता उनमें से कोई संक्रमित हो।”

हालांकि हिना ने यह भी बताया कि सभी एहतियाती उपायों का ध्यान रखते हुए स्टूडियो को अच्छे से सैनिटाइज कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment