40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

स्मृति ईरानी का आरोप – संसद ठप करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ

नई दिल्ली ,20 जुलाई (आरएनएस)। संसद में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच, भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा संसद ठप करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि उनका (राहुल गांधी) राजनीतिक जीवन संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के अनादर के साथ बीता है। वह अब संसद को ठप करने पर अड़े हैं।
ईरानी ने कहा कि 2004 और 2019 के बीच अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे राहुल गांधी ने सदन में कभी कोई सवाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा, जब उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र (अमेठी) छोड़ दिया और वायनाड के सांसद बने, तो 2019 के शीतकालीन सत्र में उनकी उपस्थिति 40 प्रतिशत से कम थी। आज उन्होंने संसद को बाधित करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।
ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल ने संसदीय परंपराओं का अपमान किया है और अब वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि संसद में बहस ही ना हो।
उन्होंने कहा, वो राजनीतिक रूप से अनप्रोडक्टिव हो सकते हैं, लेकिन उन्हें संसद की प्रोडक्टिीविटी पर अंकुश लगाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।
ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराया था। कांग्रेस नेता के लगातार विदेश दौरों पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनकी ही पार्टी के लिए चिंता का विषय है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading