38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ममता बनर्जी की पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से रहेगी दूर, विपक्ष को लगा झटका

नई दिल्ली ,21 जुलाई (आरएनएस)। उपराषट्रपति चुनाव से पहले तृणमूण कांग्रेस का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले में टीएमसी ने कहा कि वह आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेगी। हालाँकि, पार्टी के फैसले से विपक्ष की एकजुटता को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के इस फैसले की जानकारी पार्टी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दी। बता दें कि अगले उपराष्ट्रपति के लिए एनडीए की तरफ से पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि वहीं विपक्ष ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को चुनाव में उतारा है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन देने का सवाल ही नहीं है क्योंकि उन्होंने राज्यपाल रहते हुए सरकार के साथ समन्वय नहीं रखा और विपक्ष ने बिना परामर्श के अल्वा के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन पार्टी सांसदों के साथ आज की बैठक के बाद यह तय किया गया है कि हम उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम तृणमूल कांग्रेस को विश्वास में लिये बिना विपक्षी उम्मीदवार की घोषणा करने की प्रक्रिया से असहमत हैं। हमसे न तो कोई सलाह ली गई और न ही हमसे किसी बात पर चर्चा की गई। इसलिए हम विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकते।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading