अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि “छिछोरे” में उनके सह-कलाकार रह चुके सुशांत सिंह राजपूत का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।
सोमवार को सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाली श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर लिखा।
‘जो कुछ भी हुआ उसे स्वीकार करने और उससे उबरने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन ये बहुत मुश्किल है। यहां बहुत बड़ा शून्य हो गया है सुशांत… सबसे प्यारे सुष… बिल्कुल विनम्र, बुद्धिमान, जीवन को लेकर जिज्ञासु, हर चीज और हर जगह पर सुंदरता देखने वाले, अपनी ही धुन पर नाचते वाले। मैं उन्हें सेट पर देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहती थी, सोचती थी कि आगे हम कौन सी लुभावनी बातें करेंगे। अपना दिल और अपनी आत्मा को अपने काम में लगाने वाले बेहतरीन सह-अभिनेता होने के साथ ही वो अद्भुत इंसान भी थे। वो लोगों की चिंता करते थे और उन्हें खुश देखना चाहते थे।उनकी प्यारी सी मुस्कान, शूट पर ब्रह्मांड और अलग-अलग दर्शन पर होने वाली हमारी बातचीत, वो पल जो हमने साथ गुजारे वे सब जादुई रोमांच से भरे हुए थे। उनके घर पर संगीत और कविता से भरी वो मुलाकात (वे संगीत और कविता से प्यार करते थे), उन्होंने अपने टेलीस्कोप से मुझे चांद दिखाया था और मैं इतने नजदीक से उसकी सुंदरता को देखकर निःशब्द हो गई थी।


