May 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भारत में मंकीपॉक्स का बढ़ता ग्राफ, केरल में 8 दिनों में मिला तीसरा केस

मलप्पुरम ,22 जुलाई (आरएनएस)।  भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। केरल में देश का तीसरा मरीज सामने आया है। खबर है कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल के हैं। मामलों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। हाल ही में केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम लौटा था। उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से लक्षण नजर आने लगे थे। भारत में पहला मामला 14 जुलाई को ही केरल में सामने आया था। उस दौरान भी शख्स ्रश्व से यात्रा कर भारत लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज 18 जुलाई को मिला था। 31 वर्षीय मरीज का अस्पातल में इलाज जारी है।
केरल में शुरू हुई जांच
स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि केरल में एनआईवी अलप्पुझा में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था, एनआईवी अलप्पुझा में टेस्टिंग शुरू हो गई है। पुणे से एनआईवी अलप्पुझा में किट्स लाई गई हैं। जिलों से सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए अलप्पुझा भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा था, राज्य में नई बीमारी सामने आई है। इसके बाद सभी सावधानी के साथ जांचें की जा रही हैं। केरल में टेस्टिंग करने से नतीजों आने में कम समय लगेगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। मामलों के देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए बैठक भी आयोजित की थी। साथ ही सभी राज्यों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। खास बात है कि मंकीपॉक्स का दूसरा मामला मिलने के बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

अन्य ख़बरें

यूडीएफ की जीत तय, एलडीएफ पहली बार सत्ता से बाहर : शशि थरूर

Newsdesk

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव 4 मई को अखिल भारतीय ‘फायर सेफ्टी वीक’ का शुभारंभ करेंगी

Newsdesk

यूडीएफ ने एलडीएफ की ‘हैट्रिक’ की कोशिश को दी चुनौती, केरल का फैसला मतगणना पर निर्भर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading