नई दिल्ली 24 जुलाई (आर एन एस) । भाजपा दिल्ली मुख्यालय में भाजपा शासित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक कर रहे है। भाजपा के गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर यह बैठक चर्चा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पुष्कर सिंह धामी, हेमंत बिस्व सरमा, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, प्रमोद सावंत, केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, देवेंद्र फडणवीस, बिरेन सिंह बसवराज बोम्बई, जयराम ठाकुर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में मौजूद हैं। भारतीय जनता पार्टी यह बैठक को 2024 की तैयारी के रूप में कर रही है। इससे पहले ये बैठक बनारस में हुई थी। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में गुड गवर्नेंस को लेकर वहां जहां सरकार में है या जहां सरकार में नहीं है उस जगह पर पूरी मजबूती से कैसे चुनाव लड़े इसकी चर्चा भी होने वाली है इस बैठक में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्री सहित उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर 2024 में जो भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है उस पर किस तरह से काम किया जाए इस पर भी चर्चा होने की संभावना है।


