31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली सरकार को मंकीपॉक्स से निपटने में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए : कांग्रेस

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आरएनएस) । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली मे मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आना चिन्ता का विषय है क्योंकि पिछली बार कोरोना माहामारी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को आश्वासन दिया था कि घबराने की काई बात नहीं है कोरोना महामारी एक चुट्की के समान है और उन्होंने यह बात तब कही थी जब कोरोना महामारी फैल रही थी और दिल्ली की जनता इस भयंकर महामारी की मार से अनजान थी और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के झूठे आश्वासनों का खामयाजा दिल्ली की जनता को भुगतने पड़ें।चौ. अनिल कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है, दिल्ली सरकार को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोविड -19 महामारी के भयंकर दौर को न दोहराया जाए। पिछले कोरोना काल में केजरीवाल सरकार की खराब योजना व देर से प्रतिक्रिया, निष्क्रियता के कारण मेडिकल, ऑक्सीजन और अस्पताल में बिस्तरों की कमी की वजह से दिल्ली में हजारों लोगों की जान चली गई।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि चिंता की बात यह है कि दिल्ली में इस संक्रमित मरीज का यात्रा करने का कोई ब्यौरा नहीं है और ना ही यह पता है कि उस मरीज ने किसी को  संक्रमित किया है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना अति आवश्यक है कि क्या उसने अन्य लोगों को संक्रमित किया है या नही? जाकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं, और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जिन्हें स्वास्थ्य का प्रभार दिया गया है, वें भी कई अन्य विभागों के बोझ से दबे हुए हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जिनके पास कोई भी मंत्रायल नहीं  वें सिर्फ अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने में लगे हुए है उनके पास दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के बारे में चिन्ता करने का सयम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी पूरी तहर से ढगमगाई हुई है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी अभी भी दिल्ली में बहुत सक्रिय है और डेंगू के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं, लेकिन राजधानी में पूर्ण स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है, बावजूद इसके केजरीवाल दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर नहीं दिख रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading