24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

सांसद अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर 24 Jully (आरएनएस )। बसपा सांसद एवं मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी की संपत्तियों पर रविवार को पहली बार कुर्की की कार्रवाई हुई। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अफजाल अंसारी पर भांवरकोल थाने में 2007 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में डीएम एमपी सिंह की कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया। इसके बाद एसपी रोहन पी बोत्रे ने कई थानों की फोर्स के साथ जाकर कुर्की की कार्रवाई की। इसको लेकर जिले की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद सांसद का बयान अभी तक नहीं आया है।
एसपी ने बताया कि अफजाल अंसारी की माचा नसीरपुर, धनेठा, नरसिंहपुर और खरडीहा में संपत्तियों की कुर्की की गई। इन संपत्तियों को सांसद अफजाल अंसारी ने स्थानीय लोगों से 2005-08 के बीच खरीदा था। इसमें कुछ भूखंड पर उनकी पुत्रियों का नाम भी दर्ज है। प्रशासन की ओर से कुर्की के दौरान इसकी कीमत 14 करोड़ 90 लाख रुपये आंकी गई। अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना व दान अभिलेख तैयार कराकर पुत्रियों को दान कर देने का मामला भी सामने आया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने 22 जुलाई को पारित कुर्की आदेश धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त अफजाल अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई। 2 फरवरी 2011 को मौजा मांचा परगना व तहसील मुहम्मदाबाद में अराजी नं.-159 रकबा 2.506 व अराजी नं.- 142 रकबा 0.564 में से 1,3 अर्थात 1.04133 हेक्टेयर भूमि जिसकी कीमत 42 लाख 68 हजार सौ रुपये, 11 जनवरी 2017 को अभियुक्त अफजाल अंसारी द्वारा अपने नाम से पनेठा परगना व तहसील मुहम्मदाबाद में अराजी नंबर 278 रकबा 0.336 हेक्टेयर अराजी नंबर 282 रकबा 0.298 हेक्टेयर अराजी नंबर- 283 रकबा 0.263 हेक्टेयर अराजी नंबर-250 रकबा 0.865 हेक्टेयर में कुल 1.762 हेक्टेयर भूमि तथा 284, 285, 289, 292, 293, 295 में कुल 2.561 हेक्टेयर क्रय भूमि जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ 52 लाख 11 हजार 100 रुपये। 11 जनवरी 2017 को अभियुक्त अफजाल अंसारी उपरोक्त द्वारा मौजा नरसिंहपुर तरयी परगना व तहसील मुहम्मदाबाद के अराजी नंबर 12, 14 व 15, 16 में से कुल रकबा 0.642 हेक्टेयर क्रय भूमि जिसकी किमत 45 लाख 72 हजार 02 सौ रुपये मात्र। 9 सितंबर 2015 को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मौजा खरडीहा परगना मुहम्मदाबाद में अराजी नं.-91 रकबा 2.603 हेक्टेयर क्रय भूमि जिसकी कीमत 1 करोड़ 06 लाख 72 हजार रुपये मात्र जिसका दान अभिलेख तैयार कराकर अपनी पुत्रियो को दान कर देना शामिल है। अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना व दान अभिलेख तैयार कराकर दान कर देने से संबंधित उपरोक्त अचल भू-संपत्ति को गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने कीमत 14,90,00000 रुपये की भू-संपत्ति को मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई की।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment