35.9 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

टी-20 विश्व कप में 15 टीमें संभालना चुनौती : हॉक्ले

सिडनी, 20 जून | क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम सीईओ निक हॉक्ले ने साफ कर दिया है कि अगर सीमाएं खोल दी जाती हैं और टीमें टी-20 विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया आ सकेंगी तो प्रशंसकों को भी लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा। यह क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने हॉक्ले के हवाले से लिखा है, “हकीकत यह है कि आने वाले सप्ताहों में इस पर स्थिति और साफ हो जाएगी कि क्या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग आ सकते हैं या नहीं। हमारी सबसे बड़ी चुनौती 15 टीमों को संभालना है।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं इसे किसी द्विपक्षीय सीरीज से तुलना करके देखूं तो वहां आपको सिर्फ एक टीम लेकर आनी है और फिर मैच खेलने हैं। लेकिन 15 टीम लेकर आना और एक शहर में छह-सात टीमें रखना एक ही समय में, यह काफी मुश्किल है।”

टी-20 विश्व कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोविड-19 के कारण फैली स्थिति को देखते हुए इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

‘वे काफी प्रभावशाली रहे,’ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 6 विकेट, कप्तान गिल ने सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading