33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्‍मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं फिर भी मजबूर कर रहे- प्रतिवेदन


जबलपुर। स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है। उपभोक्ताओ की सहमति लेना जरूरी है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट का है। इसके बावजूद भी जिले में विद्युत कंपनी के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही जबरन स्‍मार्ट मीटर लगाये जाने का मामला सामने आया है। पूक्षेविवि कंपनी के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करके मीटर बदलने के लिये मजबूर कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को कई गुना ज्यादा बिल आ रहा हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों इनकम टैक्स चौराहा चर्च कंपाउंड में पंकज बोरो के निवास पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने पर घर की बिजली ही काट दी गई। मजबूर होकर उन्हें स्मार्ट मीटर लगवाना पड़ा। मप्र मानव अधिकार आयोग की क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर जनहित में मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानकर, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के एमडी से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading