23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अमरनाथ गुफा के पास तेज बारिश से फिर आई बाढ़, 4000 श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू

नई दिल्ली ,26 जुलाई (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र बाबा बर्फानी की गुफा के पास फिर से बाढ़ आई है। गुफा के आसपास फिर तेज बारिश हो रही है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। यहां, भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। बता दें कि पिछले दिनों वहां बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अमरनाथ गुफा के आसपास मौजूद पहाडिय़ों पर आज दोपहर 3 बजे से भारी बारिश हो रही है। इसके बाद वहां बाढ़ आ गई। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ वहां से श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अबतक चार हजार के करीब श्रद्धालुओं को अमरनाथ से सुरक्षित निकाला जा चुका है. फिलहाल हालात काबू में बताये जा रहे हैं।
वहीं इस पूरी घटना पर इंडो तिब्बतन पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने बयान जारी किया है। उसकी ओर से कहा गया है कि पवित्र अमरनाथ गुफा के पास से बाढ़ के खतरे को देखते हुए 4000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचतरणी में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। आईटीबीपी के अनुसार अब मौसम साफ होने के कारण बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है। इलाके में हालात अब पूरी तरह से सामान्य हैं।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment