25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

किश्तवाड़ में मुठभेड़ खत्म, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय थे। इन आतंकवादियों ने बुधवार को दचन इलाके में एक पुलिस दल पर कुल्हाड़ियों से हमला किया था और दो सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। उस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।

पुलिस ने कहा, “72 घंटों के भीतर दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है और चुराए गए हथियारों को उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की सहायता से किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी दचन क्षेत्र में बुधवार को पुलिस दल पर हमला करने वाले हमलावरों का पता लगाने के लिए उसी दिन (बुधवार) से एक अभियान चलाया था।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading