24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ जवानों ने संभाला मोर्चा

रांची ,28 जुलाई (आरएनएस)।  झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि फोन पर रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सूत्रों के अनुसार फोन पर रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी है।
इस मामले पर रांची एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने धमकी मिलने की खबर की पुष्टि की है। केएल अग्रवाल ने बताया कि धमकी का कॉल आया था, लेकिन, जांच के बाद ये कॉल होक्स कॉल निकला। धमकी भरे कॉल के बाद एयरपोर्ट एरिया में सर्च अभियान चलाया गया है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment