September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हम चाहते हैं कश्मीर में हर घर तिरंगा हो, पाक चाहता है हर घर मातम हो : जम्मू-कश्मीर डीजीपी

श्रीनगर ,31 जुलाई (आरएनएस)।  जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि जहां देश कश्मीर में ‘हर घर तिरंगाÓ चाहता है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान यहां ‘हर घर मातमÓ चाहता है। गांदरबल जिले के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (मणिगाम) में पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए डीजीपी ने हर घर पर तिरंगा फहराने की पहल का समर्थन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। सिंह ने कहा, हम हर घर तिरंगा चाहते हैं जबकि हमारा पड़ोसी देश कश्मीर में हर घर मातम चाहता है।
उन्होंने कहा कि नार्को-आतंकवाद वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हम नार्को-आतंकवाद के खतरे से प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ड्रग्स और हथियारों को रोकने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमारा पड़ोसी शांति भंग करने की साजिश रच रहा है। इस पैसे का इस्तेमाल युवाओं को ड्रग्स और आतंकवाद की ओर आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
उन्होंने 1,601 पुलिस कर्मियों और 514 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने पिछले 30 सालों के दौरान जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading