September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार के दोनों मंत्री करोड़ों रूपये के घोटाले में शामिल : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 1 अगस्त ( आरएनएस) । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता के नेतृत्व में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायकों ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास के बाहर भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिये जाने पर  गुप्ता के नेतृत्व में सभी विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके घर के बाहर ही धरना दे दिया। आदेश गुप्ता ने कहा कि सत्येन्द्र जैन पर हवाला कारोबारियों के साथ मिलीभगत कर करोड़ों का घोटाला करने के आरोप है और इसी आरोप में सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री रहते हुये मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमरे बनवाने में करोड़ों रूपयों का घोटाला किया है। इसकी लोकायुक्त की जांच चल रही है। इसके साथ ही सिसोदिया ने शराब माफियों को नई आबकारी नीति के माध्यम से करोड़ों रूपयों का लाभ पहुंचाया है। उपराज्यपाल के निर्देश पर इसकी सीबीआई जांच चल रही है। गुप्ता ने कहा कि इन गंभीर आरोपों को देखते हुये मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को मंत्रीमंडल से तुरन्त बाहर कर दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास विपक्ष के नेताओं से मिलने तक का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हम विधायक दल के साथ उनसे मिलने आये थे, लेकिन जब तक इन भ्रष्ट मंत्रियों को हटाया नहीं जाता भाजपा का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी आबकारी नीति गलत थी तो उसे रोकने का काम भी केजरीवाल सरकार का था। उन्होंने कहा कि शराब माफियों के दबाव में ही केजरीवाल की शराब नीति बनी और उन्होंने पंजाब में भी इसी माफिया के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading