23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं, वायरस से न घबराएं : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली 02 Aug. (Rns): भारत में भी मंकीपॉक्स बीमारी के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है। इस बीमारी को लेकर संसद में बोलते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि मंकीपॉक्स बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान मिले अनुभवों को हम अपनाते हुए काम कर रहे हैं।

अपनी बात रखते हुए कहा कि, मंकीपॉक्स वायरस, कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता है क्योंकि नजदीकी संपर्क में आने पर ही इसका संक्रमण होता है। ये बीमारी नई नहीं है 1970 के बाद से दुनिया में बहुत सारे मामले अफ्रीका में देखे गए हैं। “जब दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे, तभी भारत ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहला मामला मिलने से पहले हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए थे।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment