30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

हिमाचल में सोमवार से फिर से शुरू हो रही है हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला, 21 जून | हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी शिमला को चंडीगढ़, कुल्लू और धर्मशाला के साथ जोड़ने के लिए एक क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत सोमवार से अपनी हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार उड़ान-2 (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत पवन हंस लिमिटेड द्वारा सेवा को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा कि उड़ानें चंडीगढ़-शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कुल्लू-शिमला और शिमला-धर्मशाला-शिमला मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पवनहंस डॉट को डॉट इन पर इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

अन्य ख़बरें

रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी सेक्टर से बनेंगे लाखों ग्रीन जॉब्स: डॉ. जितेंद्र सिंह

Newsdesk

एआई और नई टेक्नोलॉजी पर भरोसा, लेकिन सतर्कता जरूरी: एक्सपर्ट्स

Newsdesk

सरकार ने विमानों के लिए एसएएफ-मिश्रित जेट ईंधन के उपयोग को सक्षम करने के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading