23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी देश के कानून के साथ रण करना चाहते हैं : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आरएसएस) । राहुल गांधी के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो आरोप भाजपा पर लगाएं उसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की कांग्रेस नेता कह रहे हैं याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं क्योंकि अब न रण होगा न ‘रन’ होगा। संबित पात्रा ने कहा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? क्या देश के कानून से उसे रण करने की जरूरत है? नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है।

संदीप पात्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान  रही है क्योंकि नेशनल हेराल्ड दफ्तर सील किए जाने से कांग्रेस केंद्र सरकार व भाजपा पर भड़क गई है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को ‘रण’ की चुनौती दी है। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के बाद कहा था ‘अब याचना नहीं रण होगा। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो ईडी की कार्रवाई रुकवाने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे आखिर यह समझ नहीं आता है कि कांग्रेस यह कार्रवाई रुकवाने कोर्ट क्यों नहीं गई। संबित पात्रा ने कहा कि वह इसीलिए नहीं गई क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट कहेगी कि कार्रवाई नियम के अनुसार हो रही है। हम इस केस में कांग्रेस को भागने नहीं देंगे। संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि आप इतने साफ सुथरे थे तो वर्ष 2010 में यह क्यों नहीं बताया कि आप यंग इंडियन कंपनी के निदेशक हैं। संबित पात्रा ने कहा कि देश का कानून तो सबके लिए समान है, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को इससे ऊपर मानती है। इस परिवार को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading