27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन के किरदार का हुआ खुलासा, अयान मुखर्जी ने शेयर किया फर्स्ट लुक

ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे ज्यादा मच अवेटेड़ फिल्म होनी चाहिए क्योंकि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 साल से अधिक समय से बन रही है. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में ही रिलीज़ हुआ है, इसने सभी को इम्प्रेस भी किया है और कई लोगों ने वीएफएक्स की तुलना हॉलीवुड के दिग्गजों से भी की है. इस बीच, कई एक्टर्स के बारे में बातें गुप्त रखा गई है, लेकिन नई रिपोर्टों के अनुसार, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के किरदार का खुलासा किया गया है.साउथ के एक्टर नागार्जुन के अलावा, फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में होंगे. जबकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाएंगे. हालांकि मुख्य सितारों के बारे में कुछ बातें पता हैं, और अब बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने नागार्जुन के किरदार के बारे में कुछ जानकारी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार अनीश नाम के एक कलाकार की भूमिका निभाएंगे, जो फिल्म में नंदी अस्त्र के मालिक हैं. दिलचस्प बात यह है कि एक्टर को इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रूप में देखा जाएगा.अभी तक माना जा रहा था कि नागार्जुन पूरी फिल्म में होंगे लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता केवल एक कैमियो कर रहे हैं. दूसरी ओर, शिव की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर अपने पिता की मौत का बदला लेने के मिशन पर होंगे. पहले की रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख खान दो लंबे लेकिन बहुत महत्वपूर्ण सीन्स में दिखाई देंगे.

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading