22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वरुण धवन की बवाल में जबरदस्त ऐक्शन, एक दिन की शूटिंग का खर्च 2.5 करोड़ रुपये

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बवाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों दोनों ने यूरोप से कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में लखनऊ में शुरू हुई थी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वरुण के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। हाल ही में जाह्नही कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग की पूरी की। अब इस बारे में एक दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के एक खास ऐक्शन सीन की शूटिंग में करीब ढाई करोड़ रुपये प्रतिदिन खर्च किए जा रहे हैं। इस दृश्य को फिल्माने में 45 से ज्यादा जंगली चूहे, कई चाकू, ग्रेनेड और अन्य प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल होना है। यूरोप में इस दृश्य की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है। इस एक दृश्य का शेड्यूल दस दिनों का है। दस दिन में इस दृश्य पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी शूटिंग भारत के अलावा पेरिस, पोलैंड, बर्लिन और ऐम्सटर्डैम के महंगे लोकेशन्स पर हुई है। फिल्म के लिए स्टंटबाज और ऐक्शन डायरेक्टर जर्मनी से बुलाए गए हैं। इसके क्रू में 700 से ज्यादा लोग शामिल हैं। बवाल अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता दर्शकों के लिए इसे एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट बनाने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहते हैं और फिल्म की शूटिंग में खूब पैसा बहा रहे हैं। बवाल छोटे शहर के एक लड़के की कहानी है। वह उस शहर की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली लड़की से शादी करना चाहता है। बवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं।29 जुलाई को जाह्ववी की फिल्म गुड लक जेरी हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इसके अलावा वह बोनी कपूर की फिल्म मिली में काम कर रही हैं। राजकुमार राव के साथ वह फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों कलाकार क्रिकेटर के रूप में दिखाई देंगे। हाल ही में वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इसके बाद वह अमर कौशिक की फिल्म भेडिय़ा में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading