24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

बिग बॉस 16 में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता

दिग्गज अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। टीआरपी की सूची हमेशा यह शो ऊपर रहा है। इसका प्रसारण अक्टूबर में टीवी पर शुरू हो सकता है। फिलहाल इस शो में भाग लेने के लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया जा रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि टीवी अभिनेता नकुल मेहता इस शो में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 16 में अभिनेता नकुल की एंट्री हो सकती है। सूत्र ने बताया कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स उन्हें शो में शामिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर बात बनती है, तो दर्शकों को शो में नकुल का अलहदा अंदाज देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो उन्हें शो के पिछले सीजन के लिए भी संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी थी।नकुल को बड़े अच्छे लगते हैं 2 में अपने प्रदर्शन के लिए खूब सराहना मिली है। इस शो के लिए उन्हें आईटीए अवॉर्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला था। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो अगले कुछ ही हफ्तों में बंद हो जाएगा। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 में प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा के साथ की थी। इस अभिनेता को इश्कबाज और दिल बोले ओबेरॉय जैसे टीवी सीरीज में देखा गया है। बिग बॉस 16 के लिए कई कलाकारों के नाम की चर्चा चल रही है। ऐसी खबरें थीं कि अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी, शाइनी आहूजा, दिव्यांका त्रिपाठी और कई सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है।बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान बिग बॉस 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading