23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

काला जादू’ के नाम पर माता-पिता ने 5 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट

मुंबई 07 Aug. (Rns):  महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां परिजनों ने अपनी पांच साल की एक बच्ची को ‘काला जादू’ के नाम पर उसकी हत्या कर दी। जब माता -पिता ने अपनी बेटी को पीट-पीट कर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने, मां रंजना और चाची प्रिया बंसोड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है। वह पिछले महीने गुरु पूर्णिमा पर अपनी पत्नी, और 16 साल की दो बेटियों के साथ तकलघाट इलाके में दरगाह गया था। तब से व्यक्ति को अपनी छोटी बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हो रहा था। जिससे उसके पिता को लगने लगा कि बच्ची में ‘कुछ बुरी शक्तियों का साया’ है। ऐसे में लड़की के माता-पिता और चाची ने रात में ‘काला जादू’ करना शुरू किया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में उन्होंने बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading