November 5, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

बरसात में बदबूदार हो गई है बेडशीट तो आपके काम आएँगे ये टिप्स

भारतीय लोग मानसून के मौसम को बहुत पसंद करते हैं। हालाँकि इस मौसम में घर का हाल बुरा हो जाता है। जी दरअसल बरसात में हवा में नमी होने के चलते कई चीजों से बदबू भी आने लगती है और इसी में शामिल होती है बेडशीट। बरसात में बेडशीट से भी एक अजीब किस्म की बदबू आने लगती है। वहीं इस दुर्गन्ध के चलते एक दिन के बाद ही बेडशीट को बदलना पड़ जाता है। हालाँकि अगर आप भी बेडशीट से आने वाली बरसाती बदबू से परेशान रहते हैं तो फिर आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले करें ये काम- बारिश के मौसम में गद्दा या फिर बेडशीट से बदबू आए तो इसके लिए नॉर्मल डिटर्जेंट से साफ करने की जगह आप कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल सफाई के दौरान आप बेकिंग सोडा या सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।एसेंशियल ऑयल्स का करें इस्तेमाल – आप चाहे तो एसेंशियल ऑयल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल इससे रूम भी सुगंधित रहेगा और बेडशीट भी। वहीं अगर आपको लैवेंडर ऑयल पसंद है तो सबसे पहले एक चम्मच ऑयल में तीन से चार कॉटन को अच्छे से भिगोकर बेड से सभी कोने पर रख दें। इससे कभी भी बदबू नहीं आएगी।धूप में जरूर रखें- बेडशीट को कुछ समय के लिए धूप में ज़रूर रखें। जी हाँ क्योंकि इससे बेडशीट में मौजूद नमी दूर हो जाती है, जिसके कारण बेडशीट से किसी भी तरह की दुर्गन्ध नहीं आती है। आप सप्ताह में एक से दो बार बेडशीट को धूप में रख सकते हैं। इन गलतियों को करने से बचें-* मानसून में बेडशीट से कोई बदबू नहीं आए इसके लिए भीगे पैर बेड पर चढऩे से बचें।* गीले कपड़े को बेडशीट के ऊपर रखने से बचें।

अन्य ख़बरें

6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय

Newsdesk

हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी भूमिका और सीमाएं

Newsdesk

5 नवंबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Comment