25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कारोबारी गौतम अडानी को मिलेगी जेड सिक्योरिटी, आईबी के इनपुट के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली ,10 अगस्त (आरएनएस)।  कारोबारी गौतम अडानी को केंद्र सरकार की ओर से जेड सिक्योरिटी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक आईबी के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अडानी को यह सुरक्षा दी गई है। गौतम अडानी अपनी सुरक्षा पर आने वाले खर्च को खुद वहन करेंगे। जेड सुरक्षा के तहत कुल 33 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। गौतम अडानी से पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी जेड सिक्योरिटी दी गई थी। अंबानी की ओर से भी अपनी सुरक्षा पर आने वाले खर्च को वहन किया जाता है और मासिक आधार पर रकम अदा की जाती है। इन्ही शर्तों के आधार पर गौतम अडानी को भी सुरक्षा प्रदान की गई है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading