25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सफाईकर्मी, चपरासी, माली और ड्राइवर की बेटियों ने पीएम मोदी को बांधी राखी

दिल्ली ,11 अगस्त (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही खास अंदाज में रक्षा बंधन के पावन पर्व को मनाया। रक्षा बंधन के इस पावन अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री मोदी ने इन बच्चियों के सर पर हाथ रखकर इन्हें अपना आशीर्वाद दिया और मिठाई भी खिलाई।

सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधने वाली ये बच्चियां प्रधानमंत्री कार्यालय में ही काम करने वाले सफाईकर्मी, चपरासी, माली, ड्राइवर और अन्य कर्मियों की बेटियां हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन बच्चियों से बात भी की। उन्होंने इन बच्चियों से, उनका नाम, कहां पढ़ते हैं और उन्हें क्या पसंद हैं जैसी कई बातें पूछी।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment