28.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारतीय मूल्यों और ज्ञान को दुनिया तक ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं पर : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली ,13 अगस्त (आरएनएस)। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज नई दिल्ली में युवा संवाद इंडिया 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुक्केबाज़ निकहत जरीन, रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी, भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पी. आर. श्रीजेश, पर्वतारोही श्रीमती अरुणिमा सिन्हा और मोटिवेशनल स्पीकर आभा मर्यादा बनर्जी भी उपस्थित थीं। युवा कार्यक्रम सचिव संजय कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी यहां मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि अपने हजारों वर्षों के इतिहास में हमारी युवा शक्ति ने ही अपने देश की नियति को आकार देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद बाजी राउत, रानी गाइदिन्ल्यू एवं उनके जैसे अनगिनत लोगों ने हमें प्रेरित किया और अपनी युवावस्था में आगे बढकऱ नेतृत्व किया। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध सभ्यता की विशाल जड़ें हैं। इस विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हमारी उत्साही युवा जनसंख्या पर है।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारतीय मूल्यों, लोकाचार, ज्ञान और मॉडलों को दुनिया के सामने ले जाने की जिम्मेदारी हमारे युवाओं पर है। जिस भावना और ईमानदारी के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, हमारे आज के युवाओं को भी भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वही भावना और ईमानदारी खुद में विकसित करनी चाहिए, खासकर अमृत काल के इन 25 वर्षों में। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि, जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा कहते हैं, युवा वो इंजन हैं जो देश को कामयाबी की ओर ले जाते हैं। अब हमारे युवाओं का ये कर्तव्य है कि वे अमृत काल के दौरान देश को कामयाबी के शिखर की ओर ले जाएं। अमृत काल में युवाओं को अमृत लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान देना होगा और देश को विश्वगुरु बनाना होगा।
ठाकुर ने आगे कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने और अपने विचार साझा करने के लिए युवाओं को एक मंच देने हेतु युवा कार्यक्रम विभाग देश भर में 750 युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्री महोदय ने कहा कि देश में युवाओं की तरक्की और विकास के लिए चार ई प्रमुख हैं- एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, एंपावरमेंट। स्वयंसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयंसेवा के माध्यम से राष्ट्र को सेवा प्रदान कर सकता है। ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया, स्वच्छ भारत, नशा मुक्ति अभियान, पोषण अभियान- ये ऐसे कुछ प्रमुख क्षेत्र हैं जिनमें युवा अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।
अनुराग ठाकुर ने युवाओं से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। तिरंगा 130 करोड़ भारतीयों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी, लेकिन देश को विश्वगुरु बनाने के लिए अब युवाओं से बलिदान नहीं योगदान की दरकार है।
सभा को संबोधित करते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

अन्य ख़बरें

भारत की सोच दुनिया को एकता का रास्ता दिखा सकती है : आरएसएस

Newsdesk

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा

Newsdesk

टिहरी-गढ़वाल हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की भी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading