24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है। हाल में उन्हें कलर्स के शो हुनरबाज को जज करते हुए देखा गया था। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक खास प्रोजेक्ट के लिए गायक हार्डी संधू के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से संबंधिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परिणीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी दी है। उन्होंने अपना और हार्डी का लुक शेयर करते हुए लिखा, जल्द आ रहा है। चलिए इसे करते हैं। इन दोनों कलाकारों के लुक को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि उनका यह खास प्रोजेक्ट स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा हुआ है। परिणीति ने अपने हैशटैग में तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस और भारत को टैग किया है। खबरों की मानें तो परिणीति और हार्डी एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। परिणीति एक अच्छी गायिका भी हैं, इसलिए लोगों को लग रहा है कि वह हार्डी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में गायिका के रूप में नजर आएंगी। टी-सीरीज ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति की वही तस्वीर शेयर की है, जिसे अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में शेयर किया है। फैंस परिणीति के नए प्रोजेक्ट को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिणीति कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का गाना माना के हम यार नहीं गाया था। इस गाने को करोड़ों लोगों ने अपना प्यार दिया। अभिनेत्री ने फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी को अपनी आवाज दी थी। परिणीति ने 2011 में रणवीर सिंह की फिल्म लेडिज वर्सेस रिकी बहल के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म इश्कजादे आई, जिससे उन्हें असली फेम मिला। शुद्ध देसी रोमांस में भी उनके काम की सराहना हुई। वह सूरज बडज़ात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं। वह केसरी के बाद अक्षय की एक और फिल्म में दिखाई देंगी। परिणीति के इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने की भी चर्चा है। हार्डी पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने तुम बिन 2, बाला और गुड न्यूज जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। हार्डी ने फिल्म 83 के साथ एक्टिंग में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि हार्डी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। दरअसल, एक हादसे के कारण उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading