24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने के लक्ष्य की पुष्टि की

मास्को ,16 अगस्त । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के खिलाफ युद्ध शुरू करने के करीब छह महीने बाद यूक्रेन के अलगाववादी डोनबास क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने के लक्ष्य की फिर से पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने मास्को के पास एक एनुअल मिलिट्री फोरम पर इंटरनेशनल गेस्ट से कहा कि रूसी सेना पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनेट्स्क और लुहान्स्क में अपने कार्यो को पूरा कर रही है।
पुतिन ने एक बार फिर दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों से डोनबास को कदम दर कदम मुक्त किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद पुतिन ने फरवरी में डोनेट्स्क और लुहान्स्क के यूक्रेनी क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दी।
फोरम में रूसी टैंकों और मिसाइलों का प्रदर्शन भी दिखाया गया।
पुतिन ने सेना को आधुनिक हथियार से लैस करने में रूसी हथियार कंपनियों के काम की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के कई महाद्वीपों पर साझेदार है, जिन्होंने अमेरिका को झुकाए बिना अपना साहस दिखाया।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना ‘शर्मनाक’: लूला

Newsdesk

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

Newsdesk

Leave a Comment