September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी खाली नहीं बैठूंगी : शिल्पा शेट्टी

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ठान लिया है कि वह चोट को उनका मनोबल गिराने नहीं देंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जहां तक मुझे याद है, मैं बिना रुके काम कर रही थी। इसलिए, छह सप्ताह के लिए शूटिंग से बाहर रहने का विचार मेरे लिए बहुत अलग है। मुझे पता है कि मैं बेकार नहीं बैठूंगी। मुझे पता है कि मैं एक बाधा को काम करने से रोकने नहीं दूंगी।किसी भी चीज को आपको हतोत्साहित न करने दें। अपने लक्ष्यों पर काम करने के लिए खुद को तैयार करें, और फिर जादू देखें!अभिनेत्री ने ओरिसन स्वेट मार्डेन के एक उद्धरण के साथ खुद को योग करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, जब हम साहसपूर्वक बाधाओं से लडऩे का मन बनाते है तो अधिकांश बाधाएं दूर हो जाती हैं।फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स वेब-सीरीज में शिल्पा की शुरुआत है। इसमें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।

अन्य ख़बरें

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading