September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने कॉमिक बुक के रचनाकारों को प्रेरित किया

Tiger Shroff is ‘evolving backwards’ amid lockdown.

मुम्बई, 22 जून | स्टील के मुक्के और लोहे की किक के साथ, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बड़े पर्दे पर अपनी हर दस्तक के साथ प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है। चाहे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो या सिनेमाघरों में, अभिनेता ने अपने धुंआधार एक्शन ²श्यों के साथ सभी का दिल जीत लिया है और यही वजह है कि उन्हें ‘सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार’ के नाम से संबोधित किया जाता है। जब भी एक्शन सीन परफॉर्म करने की बात आती है, सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार ने निश्चित रूप से हर बार एक्शन का स्तर एक पायदान ऊपर किया है, इतना कि अब उनके एक्शन किरदारों ने कॉमिक बुक के रचनाकारों को अपने एक्शन पात्रों के लिए प्रेरित कर दिया है और लेखकों ने कॉमिक बुक में उनके नाम का भी उल्लेख किया है। टाइगर श्रॉफ को जिस कॉमिक्स बुक में संदर्भित किया गया है, उसका नाम ‘गॉन केस’ है।

कॉमिक बुक के लेखक शिव पनिक्कर का कहना है कि टाइगर शायद भारतीय फिल्म उद्योग से तालुख रखने वाले सबसे बड़े कॉमिक बुक प्रशंसकों में से एक है और वह स्पाइडर-मैन के लिए अपने प्यार को, अपनी फिल्मों में स्पाइडर-मैन स्तर के स्टंट परफॉर्म करके बयां करते है।

टाइगर की प्रशंसा करते हुए, लेखक ने कहा कि सोशल मीडिया पर टाइगर के ट्रेनिंग वीडियो प्रेरणा से कम नहीं हैं।

लॉकडाउन के समय भी, अभिनेता अपने काम के प्रति बेहद समर्पित है क्योंकि वह मीटिंग्स में व्यस्त है और काम को गति देने व काम करते रहने की हर संभव कोशिश कर रहे है।

अभिनेता को आखिरी बार उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बागी 3 की तीसरी किस्त में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था जहां उन्होंने अपने एक्शन ²श्यों को एक बार फिर अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। निस्संदेह, फिल्म में उनका परफॉर्मेंस अविस्मरणीय था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो, टाइगर को आगामी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में देखा जाएगा। यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। टाइगर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘रेम्बो’ के रीमेक में एक पावर-पैक किरदार में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading