September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

सीनियर राष्ट्रीय जूडो में मणिपुर की खिलाडिय़ों का जलवा

लखनऊ ,20 अगस्त । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में मणिपुर की महिलाओं ने सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया वहीं पुरूष वर्ग में दिल्ली,राजस्थान और हरियाणा के खिलाडिय़ों ने प्रभावित किया।
के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन बालिका वर्ग में मणिपुर की देवी एच सुनीबाला ने 63 किग्रा, टी इनुंगनबी ने 70 किग्रा, इंदुबाला ने 78 किग्रा और पंजाब की कंवर प्रीत ने +78 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पुरूष वर्ग में राजस्थान के हेमंग जायसवाल ने 73 किग्रा,दिल्ली के दिवेश ने 90 किग्रा, एआईपी के स्वर्ण सिंह अवतार ने 100 किग्रा और + 100 किग्रा भार वर्ग मे स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।
समापन समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों की हौसलाफजाई की। उन्होने कहा कि खेल में खेल भावना ही सबसे ज़रूरी होती है। खिलाड़ी का ये मानना कि वो खेल ही नहीं सकता वो गलत होता है। खिलाड़ी हमेशा ये मानकर चले कि वो पार्टीसिपेट करेगा और वो खेल खेलेगा। तभी वो खेलों को खेल भावना से खेल पायेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उन खिलाडिय़ों को सम्मनित किया जिन्होनें देश का प्रतिनिधित्व करते हुये कई अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीते। कुछ खिलाड़ी जिन्होने ओलम्पिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके साथ ही वो जूडो खिलाड़ी जिनको केन्द्र सरकार ने अर्जुन अवार्ड द्वारा सम्मानित किया है। इससे पहले अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading