September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी ने गोरखा समुदाय को दी 31वें भाषा मान्यता दिवस की बधाई

गंगटोक 21 Aug. (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  31वें भाषा मान्यता दिवस पर पूरे भारत में रह रहे सभी नेपाली भाषी लोगों को बधाई दी है। वहीं राज्य राज्य में विभिन्न मंत्रियों की अध्यक्षता में अलग-अलग जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। राज्य सरकार ने अब 20 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है।

यहां 31वें राज्य स्तरीय भाषा मान्यता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नेपाली साहित्य परिषद द्वारा आयोजित भाषा दिवस समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए। भाषा किसी भी संस्कृति की जीवन रेखा और प्रगति का आधार होती है।

उल्लेखीय है कि नेपाली भाषा मान्यता दिवस नेपाली भाषा को भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पूर्व सांसद दिल कुमारी भंडारी के संघर्ष और उनके नेतृत्व में आंदोलन के कारण नेपाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को सफलता मिली थी।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading