33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जॉली एलएलबी 3 में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार

कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की बात होती है, तो जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी का नाम जेहन में आ ही जाता है। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त में अभिनेता अरशद वारसी ने खूब रंग जमाया था। वहीं, जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने वकील जगदीश्वर मिश्रा बनकर लोगों की महफिल लूटी थी। अब सुनने में आ रहा है कि जॉली एलएलबी 3 में अक्षय फिर नजर आ सकते हैं। वह अपने किरदार को पर्दे पर दोहराते हुए दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 में अक्षय फिर अपने किरदार से दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस करेगी, जबकि निर्देशन की कमान सुभाष कपूर संभालेंगे। एक सूत्र ने कहा, अक्षय, सुभाष और स्टार स्टूडियोज जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। तीसरा पार्ट पहले दोनों पार्ट से बड़ा और बेहतर होगा। इस प्रोजेक्ट पर टीम से बड़े सरप्राइज का इंतजार है।खबरों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट को कमोबेश तैयार कर लिया गया है। जल्द फिल्म के कलाकारों की कास्टिंग होगी। अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। सूत्र की मानें तो यह फिल्म अगले साल के अंत में दर्शकों के बीच आ सकती है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सुभाष के आइडिया से सभी उत्साहित हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय के साथ कौन-कौन से कलाकार फिल्म की शोभा बढ़ाएंगे। जॉली एलएलबी 2013 में बड़े पर्दे पर आई थी। अरशद के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला भी नजर आए थे। खासकर जज की भूमिका में सौरभ के अभिनय को सराहना मिली थी। जॉली एलएलबी 2 की बात करें तो इसमें अक्षय ने अरशद को रिप्लेस किया था। उन्होंने भी पर्दे पर अरशद की कमी नहीं खलने दी। इसमें अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सुभाष ने किया था। सुभाष बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर हैं। उनकी सीरीज महारानी पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। पिछले साल आई मैडम चीफ मिनिस्टर से भी उन्हें खूब शोहरत मिली। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में थीं। अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर के साथ दिखे हैं। वह साउथ फिल्म रक्षासुडू की हिंदी रीमेक और सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक का हिस्सा हैं। फिल्म राम सेतु में भी अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। ओह माय गॉड 2, सेल्फी, मिशन सिंड्रेला और बड़े मियां छोटे मियां भी उनके खाते से जुड़ी हैं।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading