November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

LOC पर ड्रग्स तस्करी की कोशिश, BSF ने PAK घुसपैठिए को मारी गोली

जम्मू 25 Aug. (Rns): जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान लगातार आतंकी साजिश को अंजाम देता रहता है। इसके साथ ही अब पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रग्स तस्करी की कोशिशें भी की जा रही हैं। गुरुवार सुबह सांबा क्षेत्र में भी ड्रग्स तस्करी के मकसद से घुसपैठ की जा रही थी, जिसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर को गोली मारी गई। वह घायल होकर वापस पाकिस्तानी इलाके में भागने में सफल रहा। हालांकि बीएसएफ ने इलाके से करीब 8 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है।

बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार सुबह गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। इस पर बीएसएफ ने निगरानी शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर बैग के साथ देखा गया। वह भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इस पर बीएसएफ जवानों ने उस पर गोलीबारी कर दी।

बीएसएफ की गोलीबारी में वह घुसपैठिया घायल हो गया। उसे गोली लगी थी। इसके बाद वह पाकिस्तान की ओर वापस भागने में सफल रहा। हालांकि वह अपने साथ लाया बैग वहीं छोड़ गया। इस बैग में नशीले पदार्थ के 8 पैकेट पाए गए हैं। बीएसएफ ने इस जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गोली लगने से घुसपैठिये का खून बह रहा था। इलाके में उसके खून के दाग भी पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment