33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मैं हमेशा से अक्षय सर की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं:रकुल प्रीत सिंह

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत बहुप्रतीक्षित क्राइम-थ्रिलर कठपुतली को लेकर दर्शकों के मध्य निरंतर उत्साह बढऩे लगा है। टीजऱ और ट्रेलर और साथ ही मूवी का पहला गाना पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और विश्वभर में लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। पहली बार इस मूवी के माध्यम से अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए मिलने वाली है। अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रकुल प्रीत ने बोला है कि, मैं हमेशा से अक्षय सर की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। रकुल प्रीत ने बोला है कि उन्होंने अक्षय कुमार के अनुशासन के बारे में केवल सुना था, लेकिन अब इसे देख भी लिया है। मुझे लगता है कि जब अपने काम से प्यार करने, अपने काम का सम्मान करने और उसकी हर प्रक्रिया में लगन से शामिल होने की बात आती है तब वे बहुत अद्भुत हैं। अपनी बात जारी रखते हुए रकुल बोलती है कि अक्षय सर के बारे में जो चीज मुझे पसंद है, वह है सेट पर उनकी ऊर्जा, जो सभी को एक साथ ले आती है और यही मैंने सीखा है, इसलिए, कुल मिलाकर, यह एक अद्भुत अनुभव भी किया है।अक्षय कुमार ने फिल्म में एक कर्तव्यनिष्ठ सब इंस्पेक्टर अर्जन सेठी का रोल अदा किया है, जिन्होंने कसौली के लोगों को सुरक्षित रखने की शपथ ली है। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, क्योंकि हत्यारा कुछ इस तरह आतंक बढ़ता जा रहा है कि मौके पर केवल एक शव को छोड़कर कोई सबूत नहीं मिलता है। वासु भगनानी और जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित कठपुतली हत्यारे को बेनकाब करती है और हत्यारे की मन:स्थिति को समझने के लिए अर्जन के कौशल का उपयोग करके रहस्य को उजागर कर रही है।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading