November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

BSF ने घुसपैठ को नाकाम किया, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

जम्मू 27 Aug. (Rns): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और जम्मू क्षेत्र के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि घटना 26-27 अगस्त की दरमियानी रात की है। प्रवक्ता ने कहा, “घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस गया और बाड़ की ओर बढ़ने लगा। जब सैनिकों ने उसे ललकारा तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से बाड़ की ओर बढ़ता रहा।”

प्रवक्ता ने कहा कि उस पर गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद वह गेट के पीछे छिप गया, लेकिन सैनिकों ने गेट खोल दिया और उसे पकड़ लिया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद शबद (45)के रूप में हुई। वह सियालकोट का रहने वाला है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment