34.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

हिमाचल : कुल्लू में सिंगापुर के पर्यटक ने रूसी महिला से किया रेप, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

शिमला ,29 अगस्त (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सिंगापुर के एक नागरिक द्वारा रूसी महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुल्लू जिले में एक रूसी महिला द्वारा सिंगापुर के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी पहचान अलेक्जेंडर ली जिया जून के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि रविवार को मनाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376 (बलात्कार) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने बताया कि मनाली में अपनी मां के साथ रह रही पीडि़ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
डीएसपी कुल्लू मोहन रावत ने बताया कि 28 अगस्त को एक रूसी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 अगस्त को सिंगापुर की एक नागरिक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 376 आईपीसी के तहत दर्ज मामले की आगे की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात पर हुई अहम चर्चा

Newsdesk

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: मतुआ ठाकुर मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चुनाव प्रचार के बीच पूजा पाठ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading