एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सारा अली खान, जिन्होंने हाल ही में कॉफ़ी विद करण सीजन 7 में कॉफी काउच शेयर किया था, अब एक अडवेंचरस प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाली हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान ने जान्हवी कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और एक नए प्रोजेक्ट की तरफ इशारा किया. उन्होंने लिखा, कॉफी बनाने से लेकर अब तक को-एक्टर्स के रूप में हमने शूट किया. रुको और हमें देखें- हमें बताएं कि आपने क्या सोचा. तस्वीर में, हम दोनों एक्ट्रेस को कैजुअल आउटफिट में एक साथ बैठे देख सकते हैं. खबर के जरिए फैंस में काफी एक्सिटमेंट ला दिया है. एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी एक कमेंट किया, जिसमें लिखा था, यह एक धमाका होने वाला है.जहां सारा ने अपनी एक डरावनी तस्वीर शेयर की, वहीं जान्हवी कपूर ने थोड़ी अलग तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे. उनके कैप्शन में लिखा था, ट्रैवल एडवेंचर्स कॉफ़ी डेट्स और अब को-स्टार्स!. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की 2020 में उनकी दो फिल्में रिलीज़ हुईं थीं – लव आज कल और कुली नंबर 1 और दोनों ही दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं. हालांकि, अतरंगी रे (2021) में उनके परफॉरमेंस ने फिर से साबित कर दिया कि वह कितनी टैलेंटेड हैं. अब एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लगता है की वह आने वाले समय में अपनी एक बड़ी छाप छोडऩे के लिए तैयार हैं. एक मीडिया रिपोर्ट को अनुसार उनकी अगली फिल्म, ऐ वतन…मेरे वतन, की शूटिंग अगले महीने, सितंबर 2022 में शुरू होने के लिए तैयार है. एक्ट्रेस स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाने वाली हैं.


