28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता सर्वदलीय बैठक में कोविड, अम्फान राहत की समीक्षा करेंगी

कोलकाता, 24 जून | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ में सर्वदलीय बैठक करेंगी, जिसमें राज्यभर में कोविड-19 महामारी और केंद्र सरकार के अम्फान राहत कोष से हुए भुगतान की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी विपक्षी नेताओं को बुलाया है और उनसे बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और बंगाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को बैठक में बुलाया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कोविड-19 स्थिति के अलावा, ममता द्वारा राज्य में अम्फान से तबाह क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य करने के लिए केद्र के राहत पैकेज पर भी चर्चा किए जानेकी संभावना है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading