28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विशाल मेगा मार्ट और सागर गेरे में खाद्य विभाग की दबिश


किचन में साफ-सफाई नहीं मिलने पर जारी होगा नोटिस
स्टोर में मिला प्रतिबंधित ऐनालॉग चीज
जबलपुर। मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण का अभियान लगातार जारी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज सोमवार को राइट टाउन स्थित सागर गेरे का निरीक्षण किया गया। यहाँ बिरयानी के लिए एक दिन पूर्व का बना हुआ चावल उपयोग किया जाना पाया गया। इसके साथ ही किचन में साफ सफाई भी नहीं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार इन अनियमितताओं के लिए सागर गेरे को धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहाँ स्टोर में प्रतिबंधित एनालॉग चीज भी पाया गया, जिसे भोजन निर्माण में उपयोग करना बताया गया। मौके पर एनालॉग चीज एवं सौंफ के सैंपल लिए गए है। शेष 19 किलो चीज के पैकेट जब्त कर लिए गये हैं।

इसी प्रकार शिकायत प्राप्त होने पर राइट टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट से सूजी एवं दलिया के पैकेट सैंपल जांच के लिए गए है। सभी सैंपल परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading