22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ की छक्कों की बारिश, एशिया कप में भारत के लिए रचा इतिहास

नई दिल्ली ,01 सितंबर । टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने जमकर आग उगली। सूर्यकुमार यादव ने एक ही ओवर में चार छक्के भी जड़े। उन्हीं की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने विशाल स्कोर बनाया, जिसकी वजह से टीम को जीत मिली और टीम इंडिया एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पहुंच गई। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वे संयुक्त रूप से इस मामले में पहले स्थान पर भी हैं, क्योंकि उनसे पहले अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे। इस तरह सूर्यकुमार यादव उनके साथ इस रिकॉर्ड को साझा किए हुए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को टी 20 एशिया कप मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज के तौर पर एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 6 चौके और छह छक्के लगाए। पुरुषों के टी 20 एशिया कप मैच में किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने तीन से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं। सूर्यकुमार ने इस मैच में 26 गेंदों में 68 रन बनाए।
इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव एशिया कप के एक टी20 मैच में सबस अधिक बाउंड्री लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में कुल 12 चौके-छक्के जड़े और वे इस लिस्ट में अब सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। सब्बीर रहमान ने 2016 के एशिया कप में 13 चौके-छक्के एक मैच में जड़े थे। 11 चौके-छक्के तिलकरत्ने दिलशान ने जड़े हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 10 बाउंड्री 2016 के एशिया कप के एक मैच में जड़ी थीं।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading