24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13 फीसदी से ज्यादा रही ग्रोथ रेट

नई दिल्ली ,01 सितंबर । कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद अब फिर से देश की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकडऩी शुरू की है। चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 13.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस की ओर से डाटा जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल-जून 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था में 13.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी का ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी रहा था। चौथी तिमाही में आर्थिक विकास दर 4.1 फीसदी रही थी।
अगर सेक्टर के हिसाब से ग्रोथ देखें तो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 4.8 फीसदी की दर से ग्रोथ हुई है। इसके अलावा एग्रीकल्चर सेक्टर का ग्रोथ रेट 2.2 फीसदी रहा है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 16.8 फीसदी, फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2 रहा है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment