23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हरियाणा और चंडीगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 01 सितंबर ( आरएनएस) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर हरियाणा में रहेंगे जहां वे कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे व पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। प्रकाश नड्डा 3 सितंबर को चंडीगढ़ में भी कई संगठनात्मक बैठकों एवं कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नड्डा कैथल में एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। वे कल पंचकुला में कई संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे। पंचकुला में भाजपा और जेजेपी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। वे पंचकुला में प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ भी मुलाक़ात करेंगे। नड्डा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकुला में प्रदेश भाजपा के विधायकों एवं सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 6:45 बजे पंच कमल भाजपा कार्यालय, पंचकुला में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 08:05 बजे वे माता मनसा देवी परिसर, पंचकुला में बूथ कमिटी के साथ बैठक करेंगे। वे पंचकुला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment