September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान होंगे तेंदुलकर

मुंबई ,02 सितंबर। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आठ सितंबर को शुरू होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़-2 में एक बार फिर गत चैंपियन इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी करेंगे।
यह टूर्नामेंट कानपुर, रायपुर, इंदोर और देहरादून में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच कानपुर में खेला जाएगा जबकि सेमीफाइनल और फाइनल रायपुर में आयोजित होंगे।
न्यूज़ीलैंड लीजेंड्स इस सत्र की नयी टीम है जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज़, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ 22-दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ सीजऩ-2 के बारे में कहा, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ क्रिकेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की एक बहुत अच्छी पहल है। हम चाहते हैं कि इस देश का हर व्यक्ति जागरूक हो और सड़क पर रहते हुए हर नियम का पालन करे। ऐसा मुमकीन करने के लिए हमें लोगों के बीच जागरूकता पैदा करनी होगी। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह शृंखला भारतीय सड़कों पर जीवन बचाने के लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होगी।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा, मुझे यकीन है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देगी और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की मानसिकता को प्रभावित करने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगी।
बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख ने यह भी कहा कि वह यह जानकर बेहद खुश हैं कि ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और मेजबान भारत आठ देशों के दिग्गज इस टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading