31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने लारा

हैदराबाद ,04 सितंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा को फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया।
एसआरएच ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, क्रिकेट के दिग्गज ब्रायन लारा आगामी आईपीएल सीजऩ के लिए हमारे मुख्य कोच होंगे।
लारा की नियुक्ति के साथ ही एसआरएच और टॉम मूडी के बीच दीर्घकालिक संबंध समाप्त हो गया।
एसआरएच ने कहा, हमारे साथ टॉम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हम एसआरएच में उनके योगदान के लिए टॉम को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह वर्षों से एक बहुत ही पोषित यात्रा रही है, और हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
मूडी एक साल को छोड़कर, 2013 में एसआरएच की स्थापना के बाद से टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। टीम ने उनके मार्गदर्शन में आईपीएल 2016 का खिताब जीता और 2018 में उपविजेता रही। इसके अलावा, एसआरएच ने मूडी के कार्यकाल में चार अन्य मौकों पर प्ले-ऑफ में जगह बनायी थी।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: ऋषभ पंत ने की भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना है

Newsdesk

ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading